फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15 घंटे घर पर रखा शव, आश्वासन पर किया अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। खुजौली गांव में हुई गुड़िया की मौत के मामले में मायका पक्ष ने शनिवार को अपनी मांगें पूरी होने तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव 15 घंटे तक घर पर रखा रहा। आरोपी दरोगा को चौकी से हटाने और अन्य मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए माने।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गुड़िया का शव घर में बनी दुकान में फंदे से लटका मिला था। गुड़िया की मां दुर्गा ने दामाद अनिल समेत पांच लोगों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मायके पक्ष व ग्रामीणों ने खुजौली चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था।
शुक्रवार रात पोस्टमार्टम के बाद शव गुड़िया के मायके गणेशखेड़ा गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने अंतिम संस्कार से इन्कार कर दिया। उनकी मांग थी कि बदसलूकी के आरोपी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए, गुड़िया के दोनों बच्चों के नाम उनके हिस्से की संपत्ति की जाए व आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। शनिवार सुबह इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने परिजनों को बताया कि खुजौली चौकी पर तैनात दरोगा अरुण सिंह को हटा दिया गया है और अन्य मांगों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए तैयार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी पति अनिल को गिरफ्तार किया जा चुका है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जांच एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें