लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर शनिवार को लगी एक विवादित होर्डिंग सियासी गलियारों में चर्चा और कौतूहल का विषय बनी हुई है। यह होर्डिंग छात्र सभा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपू श्रीवास्तव ने लगाई है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खनन घोटाला मामले में सीबीआई और ईडी की जांच के दायरे में आने पर छात्र नेता ने यह होर्डिंग लगाई है। इस होर्डिंग्स में सीबीआई और ईडी को तोता-मैना और दोनों को भाजपा का एजेंट बताया गया है।
होर्डिंग में एक तरफ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरी तरफ बसपा सुप्रीमो मायावती की गठबंधन वाली तस्वीर लगी हैं। जिसमें अखिलेश यादव मायावती को बुके दे रहे थे।