फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह के बच्चों ने की शिकायत, कर्मचारी गंदी फिल्म दिखाकर करवाते हैं गलत काम

Mon, 15 May 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
लखनऊ के राजकीय संप्रेक्षण गृह में बालकों के साथ यौन शोषण के मामले में रविवार को एक नया खुलासा हुआ है। बालकों ने रविवार को भी कर्मचारियों द्वारा बुरा काम करने, नशा कराने और भद्दी-भद्दी गाली देने का आरोप दोहराया है।
विज्ञापन


संप्रेक्षण गृह के बालकों का कहना है कि अधीक्षक अशोक अवस्थी के जाने के बाद अन्य कर्मचारियों द्वारा रोजाना ब्ल्यू फिल्म लगाई जाती थी। इसके बाद कुछ बालक कर्मचारियों के कहने पर बालकों से यौन शोषण करते थे। 

शनिवार रात राजकीय संप्रेक्षणगृह (बाल सुधार गृह) में जिला प्रोबेशन अधिकारी के कलमबंद बयान के बाद देर रात निदेशक महिला कल्याण विभाग ने भी मोहान रोड जाकर जानकारी जुटाई। साथ ही बालकों से बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सस्पेंड अधिक्षक को दिया चार्ज

डेमो
सूत्रों की माने तो इस दौरान यौन शोषण के साथ संप्रेक्षण गृह में जबरन ब्ल्यू फिल्म दिखाने के मामले का भी खुलासा हुआ है। जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वेश पांडेय की अध्यक्षता में जांच बैठाई गई है। मामले को दबाने में लगे विभाग ने अधीक्षक अशोक अवस्थी से भी जवाब मांगा है।

संप्रेक्षण गृह में बाल शोषण के मामलेे से जागा महिला कल्याण विभाग ने रविवार को सस्पेंड अधीक्षक हरीश चंद्र श्रीवास्तव को संप्रेक्षण गृह का अधीक्षक का चार्ज दे दिया है। अब तक यहां बालगृह बालक के अधीक्षक अशोक अवस्थी ही कार्यभार संभाल रहे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें