फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP में SIR: जीवित मतदाताओं को बीएलओ ने दिखा दिया मृत... सपा ने सौंपा ज्ञापन, कड़ी कार्रवाई की मांग की

Tue, 16 Dec 2025 10:00 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जीवित मतदाताओं को मृत दिखाने का आरोप लगाते हुए सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। सपा ने चुनाव आयोग से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सपा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन देकर एसआईआर में बीएलओ पर कई जीवित मतदाताओं को मृतक दिखाने का आरोप लगाया है। पार्टी ने चुनाव आयोग से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


ज्ञापन में कहा गया है कि झांसी सदर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदेय स्थल संख्या-2 में 23 मतदाताओं ने गणना फॉर्म बीएलओ के पास जमा किए। बीएलओ ने इन सभी को मृतक घोषित करके गणना प्रपत्र सबमिट कर दिया। बताया कि इन सभी जीवित मतदाताओं के भरे गणना प्रपत्र व ऑनलाइन डिटेल की फोटो कॉपी साक्ष्य सहित लिखित शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी से की गई, लेनिक अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।

ये भी पढ़ें - यूपी में लेखपाल के 7994 पदों पर होगी भर्ती, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने जारी किया विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आईपीएल 2026: 14.20 करोड़ में प्रशांत की नीलामी होने पर खुशी से झूम उठे परिजन, बेटे की सफलता पर रो पड़े मां-बाप, तस्वीरें
विज्ञापन


सपा ने कहा है कि चुनाव आयोग तत्काल दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करे। कानपुर देहात व बदायूं की शिकायतों पर भी त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। बताया, कानपुर देहात, अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में 2003 की मतदाता सूची की मैपिंग में दिक्कतें हैं।

इससे मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरने में परेशानी हो रही है। बदायूं के शेखूपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदेय स्थल संख्या-116 पर भाजपा ने बीएलओ को ही उसी बूथ पर अपना बीएलए नामित कर दिया है। ज्ञापन देने वालों में सपा के प्रदेश सचिव केके श्रीवास्तव, डॉ. हरिश्चंद्र सिंह यादव और राधेश्याम सिंह शामिल थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें