फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 सितंबर तक बीएलओ घर-घर जाकर करेंगे मतदाता सूची का सत्यापन

Mon, 02 Sep 2019 02:03 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मतदाता सूची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव की मतदाता सूचियों को अपडेट कर त्रुटिहीन बनाने को विशेष पुनरीक्षण अभियान रविवार से शुरू हो गया। पांच जनवरी तक चलने वाले अभियान में 30 सितंबर तक बीएलओ घर घर जाकर प्रकाशित मतदाता सूचियों में दर्ज मतदाताओं के नाम, पता, आयु का परिवार संग सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मतदाता सूचियों के सत्यापन के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के मतदाता पंजीकरण सेंटर (वीआरसी) और शहरी व ग्रामीण इलाकों के कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में भी राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (एनवीएसपी) में मतदाता सूचियों में नाम पता व आयु देखने की सुविधा प्रदान की है। जागरूक वोटर सिर्फ बीएलओ के भरोसे न रहकर स्वयं भी अपने व परिवार के अन्य सदस्यों का नाम सूची में सत्यापित कर दुरुस्त करा सकते हैं। 

सहायक निर्वाचन अधिकारी अभय किशोर ने बताया कि रविवार से विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत बीलएओ ने घर-घर जाकर मतदाता सूचियों का सत्यापन शुरू कर दिया। पहले दिन कई विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के गैरहाजिर रहने की शिकायतें भी मिलीं। ऐसे बीएलओ की सूची जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मतदाता विधिक तौर पहचान पत्र के बतौर मान्य बैंक की पास बुक, राशन कार्ड, पासपोर्ट, डीएल, आधार कार्ड अथवा अन्य मान्य प्रपत्र के साथ कॉमन सर्विस सेंटर और हर विधान सभा क्षेत्र के मतदाता पंजीकरण केंद्र में जाकर सूची में अपने व परिवार के अन्य वोटर का नाम, आयु व पते का सत्यापन कर परख सकते हैं। 

मतदाता सूचियों के सत्यापन का कार्य 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान सभी बीएलओ अपने मतदान केंद्र से जुड़ी सूची बीएलओ मोबाइल एप की मदद से घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे। 
विज्ञापन

हेल्पलाइन नंबर 1950 से भी मिलेगी मदद

पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सहायता केंद्र पर भी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर कॉल कर मतदाता सत्यापन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। जिले के सभी मतदान केंद्रों पर 15 अक्तूबर से नाम जुड़वाने को भरे गए फॉर्म-6, नाम पता आयु की त्रुटि दूर कराने को भरे फार्म-7 और मृतक व डुप्लीकेट वोटरों का नाम हटाने को भरे फॉर्म-8 के सत्यापन के बाद मतदाता सूची में फीडिंग का काम शुरू होगा। अंतिम मतदाता सूचियों का प्रकाशन 5 जनवरी को प्रस्तावित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें