फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्रेन हेमरेज से बीएलओ की मौत, मानसिक दबाव बनाकर काम कराने का आरोप

विज्ञापन
विजय कुमार वर्मा।
विज्ञापन
मलिहाबाद। सरांवा गांव निवासी बीएलओ विजय कुमार वर्मा (50) की ब्रेन हेमरेज के चलते शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे मौत हो गई। पत्नी संगीता ने एसआईआर में लगी ड्यूटी में उच्चाधिकारियों पर काम के लिए मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


संगीता ने बताया कि पति विजय कुमार वर्मा गांव में ही प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र थे। वर्तमान में बीएलओ का कार्य कर रहे थे। 15 नवंबर की शाम को एसआईआर के कार्य के दौरान घर में अचानक गिर पड़े थे, जिस पर परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां डॉक्टर ने ब्रेन हेमरेज होना बताया था। लगभग एक सप्ताह इलाज के बाद शुक्रवार देर रात उनकी मौत हो गई। परिवार काफी गरीब है।
आरोप है कि पति पर एसआईआर के काम का अत्यधिक दबाव था। वह पूरा दिन मोबाइल पर काम करते थे। इससे वह रात में भी सो नहीं पाते थे। मानसिक दबाव के कारण उन्हें ब्रेन हेमरेज हुआ और उनकी जान चली गई। परिवार में एक बेटा हर्षित है। प्रशासन का कहना है कि बीएलओ की तबीयत बिगड़ने पर एसआईआर के काम से उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। इसी बीच बीमारी की वजह से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शिक्षा मित्र संघ ने सौंपा एसडीएम को ज्ञापन

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के महामंत्री विजय गुप्ता (शिक्षा मित्र) ने बताया कि बीएलओ पर प्रतिदिन 200 एसआईआर फॉर्म भरने का अधिकारी मानसिक दबाव बना रहे हैं। बीएलओ पूरे दिन में मुश्किल से 20 से 25 फाॅर्म ही भर पाते हैं, क्योंकि धान की कटाई के कारण ग्रामीण घर पर नहीं मिल रहे हैं। संसाधन की काफी कमी है। इससे बीएलओ पर काफी दबाव है। आरोप है कि अधिकारी के दबाव के चलते साथी विजय वर्मा की ब्रेन हेमरेज से मौत हुई है। संघ ने बेटे हर्षित को सरकारी नौकरी व बीएलओ पर मानसिक दबाव न बनाए जाने व बेहतर संसाधन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें