फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पति से विवाद के बाद युवती की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 23 Nov 2025 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सोनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां पहाड़पुर गांव में शराबी पति विकास शर्मा से विवाद के बाद युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विकास ऑटो चलाता है। बीकेटी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

विकास के अनुसार शुक्रवार की रात वह शराब पीकर आया था। इस पर पत्नी सोनम से विवाद हो गया। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया। देर रात साढ़े 12 बजे घर लौटा और खाना खाकर पत्नी व पांच वर्षीय बेटी दृष्टि के साथ कमरे में सो गया। सुबह पत्नी को जगाया, लेकिन वह नहीं उठी। उसने पिता बाबूलाल को जानकारी दी। इसके बाद सोनम को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से राम सागर मिश्र हॉस्पिटल भेज दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक महिगवां राम कुमार गुप्ता ने बताया कि जांच में पता चला है कि विकास और सोनम ने छह वर्ष पहले लव मैरिज की थी। विकास शराब पीने का आदी था, उसका इलाज नशा मुक्ति अस्पताल से चल रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात शराब पीने के कारण ही उसका पत्नी से विवाद हुआ था। आशंका है कि पत्नी ने शराब छुड़ाने वाली दवाई अधिक मात्रा में खा ली, जिसके कारण उसके होंठ नीले पड़ गए थे। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें