फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: राइस मिल में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत एक गंभीर घायल, अफरातफरी

Sun, 14 Apr 2019 05:48 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
अस्पताल में मामले की जानकारी लेते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

रायबरेली के महाराजगंज के औद्योगिक इस्टेट में लगी श्याम इंडस्ट्रीज राइस मिल के चावल टैंक का बॉयलर फट जाने से मजदूर अवध राम (38) की मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर महादेव गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को जिला अस्पताल ले जाया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की है। राइस मिल चल रही थी जिसमें करीब 12 मजदूर काम कर रहे थे। मजदूरों के मुताबिक, इसी दौरान 36 कुंतल क्षमता वाला राइस टैंक का बॉयलर फट गया। जिससे अवध राम चावल के ढेर में दब गया जबकि महादेव टैंक फटने से निकली गैस के जोर से दूर जा गिरा। बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी मिलने पर मिल मालिक मुरारी लाल गुप्ता मौके पर पहुंचे और किसी तरह ब्वायलर के नीचे फंसे मजदूर को बाहर निकलवाया और दोनों को अपनी गाड़ी से लेकर तत्काल सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने अवधराम को मृत घोषित कर दिया जबकि महादेव का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर कोतवाल लालचंद सरोज पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें