फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर थाने में पीटने और 50 हजार रुपये की वसूली का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पुरानी रंजिश के चलते पीटने और थाने में बंद करके 50 हजार रुपये की वसूली करने के बाद छोड़ने के आरोपों को लेकर नाका थाने के दरोगा आलोक चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग वाली अर्जी दी गई है। सीजेएम रवि कुमार गुप्ता ने नाका थाना से 17 जनवरी के लिए रिपोर्ट तलब की है।
विज्ञापन

कोर्ट में गौरव यादव ने अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया है कि उसका मित्र रवीश गत 3 दिसंबर को उसकी बाइक लेकर किसी काम से गया था जिसे नाका थाने पर तैनात दरोगा आलोक चौधरी ने रात 12.30 बजे रोक लिया। वादी को इसकी सूचना मिली तो वह थाने पर गया जहां पर दरोगा आलोक चौधरी ने उसे डंडों से पीटा तथा लॉकअप में बंद कर दिया। आरोप लगाया गया कि कुछ दिन पहले दरोगा ने उससे मुफ्त में प्रतिदिन दो लीटर दूध की मांग की थी जिसे मना करने पर वह रंजिश रखने लगा। आरोप यह भी है कि रात में जब मामले की सूचना उसके पिता को हुई तो उनके थाने पहुंचने पर दरोगा आलोक चौधरी ने उनसे 50 हजार रुपये लेकर सादे कागज पर हस्ताक्षर कराते हुए इस शर्त के साथ छोड़ा कि घटना की शिकायत वह कहीं नहीं करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें