फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर वसूली रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट की युवती की अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने के नाम पर बार-बार रंगदारी मांगी गई। पीड़िता ने फोटो वायरल होने के डर से रुपये दे दिए लेकिन मांग न रुकने पर पीड़िता ने स्थानीय थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, कुछ दिन पहले व्हाट्सएप के माध्यम से कॉल आया। कुछ देर बात करने के बाद युवक रकम मांगने लगा। इस पर पीड़िता ने विरोध किया, तो अश्लील फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। फोटो-वीडियो वायरल होने के डर से पीड़िता ने ऑनलाइन माध्यम से साढे़ चार हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद फिर दूसरे नंबर से कॉल आया और छह हजार रुपये की मांग की तो पीड़िता ने वह भी दे दिया। इसी तरह एक बार सात हजार की मांग की बार-बार रुपये मांगने पर पीड़िता ने परेशान होकर स्थानीय थाने में जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें