फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर के पक्ष में पोस्टर लगवाने वाले मुस्लिम नेता के चेहरे पर पोती कालिख

Sat, 01 Apr 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मंद‌िर के पक्ष मे लगे पोस्टर
विज्ञापन
लखनऊ के अलीगंज के कपूरथला में दोपहर नमाज पढ़कर निकले नेता के चेहरे पर अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी। पीड़ित नेता ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रवादी आजम खां ने बताया कि वह दोपहर दो बजे कपूरथला स्थित मस्जिद से नमाज पढ़कर निकले। उनके साथ सुरक्षाकर्मी और चालक भी था। 

इस दौरान एक युवक आया और उनके चेहरे पर कालिख पोत कर भाग गया। चालक और सुरक्षाकर्मी ने उसे दौड़ाकर पकड़ने की कोशिश की लेकिन, वह फरार हो गया। इसके बाद वह अलीगंज थाने गए। वहां उन्होंने पुलिस को सारी घटना बताई। 
विज्ञापन


एसओ अलीगंज अरुण कुमार ने बताया कि आजम खां की तहरीर पर अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

श्रीराम मंदिर निर्माण का पूरे शहर में लगाया है पोस्टर
आजम खां ने एक मंच बनाया है। यह श्रीराम मंदिर निर्माण मुस्लिम कारसेवक मंच के नाम से है। मंच का कार्यालय मामा चौराहे कुर्सी रोड पर बनाया है। 

राजधानी के प्रमुख चौराहों पर पोस्टर व बड़े होर्डिंग लगाए गए हैं। इसमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण की बात कही है। आजम खां ने पुलिस को बताया कि इस मामले को लेकर कई कट्टरपंथी उनके विरोध में है। उन्हीं के इशारे पर यह अराजकता की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें