फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 घंटे बिन बिजली रहे 25 हजार घर

Mon, 16 Jun 2014 03:27 AM IST
हिमांशु त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली आपूर्ति व्यवस्था में आई गड़बड़ी से करीब 25 हजार घरों में रविवार को दिन भर बिजली संकट बना रहा।
विज्ञापन


सरोजनीनगर में ही 33 केवी की लाइन में अचानक आई खराबी से दिन में 10 घंटे तक बिजली नहीं आई।

उधर चौक, विकासनगर, कानपुर रोड और आलमबाग सहित कई इलाकों में दिन में लोग बिना बत्ती के बेहाल हुए।

सरोजनीनगर में सुबह पांच बजे 33 केवीए विद्युत लाइन में खराबी आने से नादरगंज पावर हाउस की विद्युत व्यवस्था चरमरा गई।

वहीं, इसी दौरान अवध रबड़ एवं लखनऊ एलाइज के पास विद्युत लाइनों के कई जगह जंफर उड़ गए।

इससे नादरगंज पावर हाउस से जुडे़ अमौसी, गिंदनखेड़ा, बेहटवा, हिंदुखेड़ा, अनौरा, अवध विहार, शमा विहार, बदालीखेडा, चिल्लावा, बेहसा सुनहरा सहित करीब दो दर्जन मोहल्लों की आपूर्ति प्रभावित दोपहर तीन बजे तक प्रभावित रही।

उधर, ओवरलोड से चौक क्षेत्र में रविवार सुबह चार बजे ट्रांसफार्मर फुंक गया। इससे सोंधी टोला, कश्मीरी गेट और कोनेश्वर मंदिर इलाके की बिजली गुल हो गई।

सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने दोपहर 2:00 बजे आपूर्ति दोबारा शुरू की।

विकासनगर में सुबह 7 बजे ट्रांसफार्मर फुंक जाने से क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सूचना पर पहुंचे बिजली कर्मियों ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर दोपहर में आपूर्ति को पूरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेसा के सर्वर में आई खराबी से रविवार को इंजीनियरिंग कॉलेज, एचएएल और विभूति खंड उपकेंद्र पर बिल जमा नहीं हो सके।

लाइनों की मरम्मत के लिए रविवार को लेसा ने कई इलाकों में ब्रेक डाउन लिया।

कानपुर रोड एलडीए कॉलोनी में 11 केबी ब्रेक डाउन होने से सुबह 8:00 बजे से दोपहर 12:45 तक आपूर्ति नहीं हो सकी।

132 केवी पीजीआई उपकेंद्र से जुड़े छह उपकेंद्रों पर रविवार सुबह मेंटेनेंस कराए जाने से पावर कट रहा।

मोहनलालगंज, अंबेडकर यूनिवर्सिटी, रजनीखंड, बंगला बाजार और गोर्साइंगंज की बिजली सुबह 9 से 11 बजे तक बंद कर दी गई।

जवाहर भवन उपकेंद्र के न्यू जू 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस से सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक चिड़ियाघर, गोमती एंक्लेव, शरन चैंबर, सेंटर कोर्ट, हेरिटेज अपार्टमेंट, रीजेंसी प्लाजा, एफ टॉवर और क्राइस्ट चर्च कॉलेज में बिजली नहीं आई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें