फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Sun, 15 Jun 2014 01:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान एक कार से प्रतिबंधित विस्फोटक (अमोनियम नाइट्रेट) की खेप पकड़ी है।
विज्ञापन


तीन बोरों में रखी गई करीब डेढ़ सौ किलो यह विस्फोटक सामग्री मारुति कार में ले जाई जा रही थी। घटना के बाद कार सवार दोनों युवक भाग निकले।

पुलिस ने बरामद विस्फोटक और कार जब्त कर सैंपल जांच के लिए आगरा भेजा है। कार से बरामद डीएल के आधार पर एक नामजद सहित दो लोगों के खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसपी सिटी के निर्देश पर शनिवार दोपहर लंका थाना क्षेत्र की रमना चौकी पुलिस टोल बैरियर पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोपहर 12.30 बजे मारुति कार थोड़ी दूर पहले आकर रुकी।
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही कार सवार दो युवक भागने लगे। पुलिस को शक हुआ तो सिपाहियों ने पीछा किया पर वे चकमा देकर भाग निकले।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार की डिक्की में प्लास्टिक के तीन बोरों में करीब डेढ़ सौ किलो विस्फोटक पदार्थ मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें