केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ डी हिमांशु का कहना है कि जिन लोगों की इम्यूनिटी काफी कमजोर हो जाती है अथवा जिनका शुगर लेवल काफी हाई होता है उनमें म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में संक्रमण रोकने के लिए दवाएं दी जाती हैं। इसमें कई बार हड्डियां गलने लगती हैं। ऐसे में सर्जरी की भी जरूरत पड़ती है। फिलहाल वार्ड में भर्ती चारों मरीजों की हालत संतोषजनक है। उनका उपचार किया जा रहा है।