फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: निजी नलकूपों पर मीटर लगाने से रोष, भाकियू नेताओं ने पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक से की मुलाकात

Sat, 23 Jul 2022 06:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारतीय किसान यूनियन  (अराजनैतिक) के प्रतिनिधि मंडल का कहना है कि निजी नलकूपों पर मीटर लगाना सरकार के किसानों को फ्री बिजली देने के वादे का मजाक है। इस पर उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक ने कहा कि किसानों के हित में सभी जरूरी फैसले लिए जाएंगे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधि मंडल ने उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार से मुलाकात की और कहा कि निजी नलकूपों में मीटर लगाए जाने से किसानों में रोष है।

विज्ञापन


शक्ति भवन स्थित कार्यालय में ज्ञापन सौंपते हुए यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि निजी नलकूपों में मीटर लगाना सरकार द्वारा घोषणा पत्र में किसानों को फ्री बिजली दिए जाने के वादे का मजाक है।

उन्होंने सामान्य योजना के कनेक्शन का सामान जारी किए जाने, विद्युत उपकेंद्रों एवं ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने, जर्जर तार बदलने, गलत बिजली बिल दिए जाने आदि की समस्याएं भी रखीं।
विज्ञापन


युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह ने कहा कि किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए पारदर्शी प्रणाली विकसित की जाए ताकि उन्हें अधिकारियों का चक्कर न लगाना पड़े। प्रबंध निदेशक ने कहा कि किसान हित में सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें