फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BKU: भाकियू 26 नवंबर को लखनऊ में करेगी महापंचायत, राकेश टिकैत ने कहा, राजभवन पर देंगे धरना

Wed, 05 Oct 2022 11:27 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि सरकार किसानों की जमीन कब्जाने की कोशिश कर रही है। तरह-तरह से प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं। महापंचायत के जरिए किसान अपनी आवाज उठाएंगे और मुद्दे सामने रखेंगे।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन ने 26 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत करने का एलान कर दिया है। दरअसल कृषि कानूनों के विरोध में इसी तारीख को दिल्ली में किसानों ने आंदोलन शुरू किया था। उसी की याद दिलाने के लिए किसान यहां महापंचायत करेंगे।

विज्ञापन


भाकियू के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बताया कि किसानों के मुद्दे अभी जस के तस हैं। किसानों की जमीन कब्जाने की साजिशें हो रही हैं। सरकार कभी खेतों में कटीले तार लगाने पर प्रतिबंध लगाती है तो कभी ट्रैक्टर ट्राली पर। ट्रैक्टर ट्राली तो किसानों की पहचान है। ये प्रतिबंध नहीं चलेंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों के विभिन्न मुद्दों को लेकर 26 नवंबर को लखनऊ में राजभवन पर महापंचायत होगी। किसान इसकी तैयारी अभी से कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चाहे किसानों का गन्ना बकाया का भुगतान हो या फिर बिजली की आपूर्ति, किसान अपनी आवाज उठाएंगे। एमएसपी पर गारंटी जैसे मुद्दे किसान छोड़ने वाले नहीं हैं। उधर, टिकैत ने पीलीभीत में कहा कि सरकार ने ट्रैक्टर ट्राली पर इसलिए प्रतिबंध लगाया है ताकि किसान आंदोलन ना कर सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें