फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव : भाजपा कल से जुटेगी चेहरों की तलाश में, 25 से बैठकों का दौर जारी

Sun, 22 Oct 2017 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
bjp - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
निकाय चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बनाकर तैयारियों में जुटी भाजपा सोमवार से चेहरों की तलाश शुरू कर देगी। इसी के साथ अब तक अलग-अलग कार्यक्रमों से बने माहौल और तैयारियों के फीडबैक का जमीनी सच समझने के काम में भी लोगों को जुटाएगी।
विज्ञापन


इसके लिए कार्ययोजना का खाका खींचा जा चुका है, जिस पर 23 अक्तूबर से अमल शुरू हो जाएगा। भाजपा की कोशिश है कि चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रत्याशियों के चयन का काम निर्णायक स्वरूप लेना शुरू कर दे, जिससे उम्मीदवारों को प्रचार का पूरा मौका मिले।

वैसे तो निकाय चुनाव के परिणाम बुरे वक्त में भी भाजपा का हौसला बढ़ाते रहे हैं। बावजूद इसके पार्टी के रणनीतिकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

मुख्यमंत्री आवास पर गत 15 अक्तूबर को विधायकों की बैठक में जिस तरह प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र पांडेय, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल तक ने बार-बार दोहराया कि निकायों में भाजपा पहले से ही प्रभावी रही है।
विज्ञापन


इस बार उससे आगे बढ़कर सभी निकायों में अध्यक्ष और सदस्यों के ज्यादा से ज्यादा पदों पर पार्टी का परचम फहराना है। निकाय चुनाव एक तरह से लोकसभा चुनाव का रिहर्सल हैं।

पार्टी के सत्ता में होने के नाते निकाय चुनाव के नतीजे लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आधार बनेंगे। साथ ही माहौल बनाने में मदद करेंगे। इससे भाजपा की निकाय चुनाव को लेकर गंभीरता का पता चलता है।

इस तरह की गई है तैयारी

bjp logo
विधानसभा चुनाव का नतीजा आने के बाद ही भाजपा निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई थी। दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के बहाने कार्यक्रम करके लोगों तक संपर्क और संवाद, फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के बहाने कार्यक्रमों का आयोजन तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों तक पहुंचने की कोशिश। 

इसके बाद प्रदेश सरकार के एक महीना, तीन महीने और छह महीने पूरे होने पर अलग-अलग कार्यक्रम। फिर बूथों के पुनर्गठन का काम। बूथों पर प्रवास व संपर्क। रक्तदान और पौधरोपण जैसे सरोकारी अभियान। 

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान। 13 से 15 अक्तूबर तक विकास ज्योति उत्सव के बहाने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों केसहारे लोगों तक पहुंचने की कोशिश।

18 अक्तूबर को प्रत्येक निकाय में सामूहिक रूप से दीप जलाकर और दीपों को कंदीलों के सहारे आसमान में उड़ाकर लोगों को जोड़ने का प्रयास। इन आयोजनों से जमीनी स्तर पर भाजपा के ग्राफ में हुई बढ़ोतरी को अब जानने-समझने की तैयारी है ताकि कहीं कोई कमी हो तो ठीक कर ली जाए। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं।

कल से लिए जाएंगे आवेदन

डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय - फोटो : अमर उजाला
वैसे तो निकायों और जिलों के प्रभारियों के जरिये आए दावेदारों के बायोडाटा का विश्लेषण और उनके दमखम के बारे में निष्कर्ष निकालने का काम काफी हद तक भाजपा नेता पहले ही कर चुके हैं। अब यह प्रक्रिया औपचारिक रूप से पूरी करने की तैयारी है।

23 व 24 अक्तूबर  को सभी जिलों में दावेदारों के आवेदन लेने का फैसला किया गया है। 25 अक्तूबर को जिलों में बैठकें करके दावेदारों के नामों की छंटनी कर पैनल बनाए जाएंगे। इन बैठकों में जिले के सभी निकायों के प्रभारी, जिला प्रभारी व जिला समन्वयक सहित तय लोग शामिल होंगे।

इसके अगले दिन क्षेत्र समितियों की बैठकें होंगी, जिनमें निकायों के लिए क्षेत्र स्तर पर गठित समिति के लोग सम्मिलित होंगे और जिलों से आने वाले नामों में से छंटनी करेंगे। 27 अक्तूबर को प्रदेश स्तर पर बैठक होगी।
 
विज्ञापन

भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल

बीजेपी का मंथन - फोटो : ani
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और निकाय चुनाव के प्रभारी जेपीएस राठौर कहते हैं कि तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नाम तय करने के लिए सभी स्तर पर स्क्रीनिंग कमेटियों का भी गठन किया जा चुका है।

चुनाव की अधिसूचना अगर 25 अक्तूबर को जारी हो जाती है तो प्रयास होगा कि 2 नवंबर तक  स्क्रीनिंग कमेटियों की बैठकें करके उम्मीदवारों के नामों की घोषणा शुरू कर दी जाए। बकौल राठौर निकायों में भाजपा के पक्ष में जबर्दस्त माहौल है। हर निकाय से तमाम दावेदार सामने हैं, पर भाजपा जिताऊ, साफ-सुथरी छवि वाले और पार्टी कार्यकर्ता को ही उम्मीदवार बनाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें