फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: हार का ठीकरा विधायकों पर फोड़ने की तैयारी में भाजपा, यही बनेगा टिकट बंटवारे का आधार

Tue, 11 May 2021 10:36 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

पंचायत चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन की वजह सरकार के प्रति नाराजगी के साथ-साथ संगठन के रणनीतिकारों की कमजोरी माना जा रहा है, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी विधायकों के मत्थे मढ़ने की तैयारी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचायत चुनाव में अपेक्षित नतीजे न मिलने के बाद भाजपा अब विधानसभा चुनाव के लिए सतर्क हो गई है। हालांकि पंचायत चुनाव में भाजपा के कमजोर प्रदर्शन की वजह सरकार के प्रति नाराजगी के साथ-साथ संगठन के रणनीतिकारों की कमजोरी माना जा रहा है, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी विधायकों के मत्थे मढ़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


सत्ता व संगठन स्तर पर ऐसे विधानसभा क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है जहां भाजपा समर्थित उम्मीदवार ज्यादा हारे। इसी चुनावी प्रदर्शन को विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारे का आधार बनाने की तैयारी है।

दरअसल, पंचायत चुनाव को अगले साल होने वाले विस चुनाव का सेमी फाइनल माना जा रहा था। लेकिन नतीजे बहुत उत्साहजनक नहीं रहे। पार्टी सूत्रों की मानें तो चुनाव रणनीतिकार नतीजों की जिम्मेदारी से खुद को बचाने के लिए विधायकों की क्षेत्र में पकड़ कमजोर होने का हथियार इस्तेमाल करने की तैयारी में है।
विज्ञापन


जिम्मेदार एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश में हैं, पहला यह की खराब नतीजे के लिए विधायक को जिम्मेदार ठहरा दिया जाए जिससे विधानसभा चुनाव में नए चेहरों को मौका देने के लिए आसान रास्ता निकल जाए। भाजपा नेताओं की इस मंशा को भांपते हुए मातृ संगठन आरएसएस भी चौकन्ना हो गया है।

विज्ञापन

नए जिताऊ चेहरे की तलाश

पार्टी के एक सूत्र के मुताबिक पिछले दिनों एक केंद्रीय पदाधिकारी ने सर्वे एजेंसियों के लोगों से कुछ मौजूदा विधायकों के स्थान पर नए व जिताऊ चेहरे तलाशने को लेकर चर्चा की थी। चर्चा में यह रणनीति बनी थी कि विधानसभा चुनाव में करीब 40 फीसदी नए चेहरों को मौका दिया जाना चाहिए। पंचायत चुनाव के नतीजों के बहाने पार्टी को विधायकों के टिकट काटने का मजबूत आधार भी मिल गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें