भाजपा के प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने बताया कि तीन दिवसीय रक्तदान अभियान के दूसरे दिन 3996 रक्तदान हुआ। उन्होंने बताया कि पश्चिम क्षेत्र में 1120 यूनिट, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र में 498, ब्रज में 1060, अवध में 437, गोरखपुर में 429 और काशी क्षेत्र में 452 यूनिट रक्तदान किया गया।