फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election: दिल्ली में इसी सप्ताह तय होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप, सात जुलाई से तीन चरणों में होगी बैठक

Tue, 04 Jul 2023 09:35 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक सात जुलाई से तीन चरणों में दिल्ली में होगी। इसमें भाजपा शासित व गैर भाजपा शासित राज्यों के लिए अलग-अलग रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा के चुनाव प्रचार और प्रबंधन का रोडमैप इसी सप्ताह दिल्ली में तीन चरणों में होने वाली पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में तय होगा। इसमें दिसंबर तक पार्टी के क्षेत्रवार चुनाव प्रबंधन, चुनाव प्रचार की रणनीति भी तय की जाएगी।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता और महामंत्री संगठन बीएल संतोष की मौजूदगी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सात जुलाई से दिल्ली में बैठक होगी। तीन दिन तक चलने वाली बैठक में दूसरे दलों के प्रमुख नेताओं को भाजपा में शामिल करने, क्षेत्रीय दलों से लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गठबंधन करने, विपक्षी क्षेत्रीय दलों के खिलाफ चुनावी रणनीति पर मंथन होगा।

ये भी पढ़ें - बड़े चौधरी के बिना पहला लोस चुनाव, जयंत के कदम पर टिकीं सबकी निगाहें, सत्ता की नाव में होंगे सवार या...
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सुभासपा की एनडीए में वापसी: योगी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन


भाजपा शासित राज्यों और गैर भाजपा शासित राज्यों के लिए पार्टी की अलग-अलग चुनावी रणनीति भी तय होगी। मूल संगठन के साथ चुनाव को लेकर युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के भी कार्यक्रम तय होंगे।

बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य नेताओं के क्षेत्रवार प्रवास और रैलियों की योजना भी तय होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें