फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : लगातार गैरहाजिर रहने वाली डॉक्टर बर्खास्त, उप मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद हुई कार्रवाई

Tue, 04 Jul 2023 06:27 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इससे पहले डॉ. श्रद्धा यादव बलरामपुर जिले की तुलसीपुर सीएचसी में तैनात थी। वहां भी ड्यूटी में लापरवाही व अनुपस्थित की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कौड़िहार में कार्यरत डॉ. श्रद्धा यादव को बर्खास्त कर दिया गया है। वह विभागीय अधिकारियों को बिना सूचना दिए लंबे समय से गैरहाजिर थीं। 

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बताया कि इससे पहले डॉ. श्रद्धा यादव बलरामपुर जिले की तुलसीपुर सीएचसी में तैनात थी। वहां भी ड्यूटी में लापरवाही व अनुपस्थित की सूचना मिली थी। उन्हें जनपद बलरामपुर से हटाकर प्रयागराज के सीएचसी कौड़ीहार में तैनात किया गया था। इसके बाद भी वह अस्पताल नहीं आती थीं।

उन्हें लिखित और मौखिक चेतावनी दी गई। गैरहाजिर महिला डॉक्टर को तमाम मौके दिए गए, लेकिन डॉ. श्रद्धा ने ड्यूटी कर्तव्यों का पालन नहीं किया। ऐसे में उन्हें तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करने का आदेश दिया गया। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने उन्हें बर्खास्त कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें