भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा। भारत के इतिहास में ये दुर्भाग्यशाली दिन है। समाज में नफरत और हिंसा व्याप्त हो गई थी। यह दिन भारत के संघर्ष और बलिदान का दिन है। इस दिन लाखों लोग अपने मूल स्थान से विस्थापित हुए थे। उनके साथ यातनपूर्ण व्यवहार हुआ था।
1857 के स्वतंत्रता संग्राम ने ज्वालामुखी का अहसास करवा दिया था। फूट डालो और राज करो की शुरआत हुई। 1906 में मुस्लिम लीग का जन्म हुआ। कांग्रेस ने मुस्लिम लीग का समर्थन किया। मुस्लिम लीग ने 1940 में अलग देश की मांग की। देश में दंगे हुए। अंग्रेज अपने प्रयास में सफल हुए।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि लाहौर से पठानकोट तक खंडित भारत में लाखों शरणार्थी आए थे। उनके मन में पीड़ा थी। दिल्ली के मंदिर मार्ग पर न्यायमूर्ति निर्मल चटर्जी ने कहा था कि कांग्रेस ने करोड़ों भारतीय लोगों की पीठ में छुरा भोंका है। पूर्वी बंगाल में हिंदुओं पर जाजिया कर लगाया गया। इसका कम्युनिस्ट पार्टी ने भी समर्थन किया था। कांग्रेस के मानसपुत्र आज भी देश के टुकड़े कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर मुस्लिम लीग और कांग्रेस की मिलीभगत से नाराज थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसलिए विभाजन विभीषिका दिवस मनाने का निर्णय लिया है। भाजपा मौन जुलूस निकालेगी। विचार गोष्ठी करेगी। विभाजन पर चर्चा करेगी। विभीषिका के लिए कांग्रेस पूरी तरह जिम्मेदार है।