फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Congress: कांग्रेस के पूर्व सांसद बोले- भाजपा संविधान में आरक्षण का प्रावधान बदलना चाहती है

Tue, 30 Apr 2024 11:29 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, लखनऊ

सार

कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि भाजपा आरक्षण को खत्म कर देना चाहती है। वो इसीलिए 400 सीटें जीतना चाहते हैं कि जिससे कि संविधान बदला जा सके।
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया व अन्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने प्रेसवार्ता में कहा है कि निम्न आय वर्ग के लोगों को आरक्षण का लाभ लेकर उनका जीवन बेहतर किया गया है। भाजपा आरक्षण पर वार कर रही है। संविधान में आरक्षण का प्रावधान बदलना चाहती है। इनके सांसद आनंद हेगड़े ने कहा कि 400 पार संविधान बदलने के लिए चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण किया जा रहा है। निजीकरण के बाद आरक्षण की व्यवस्था खत्म हो जाएगी। आगे आरक्षण की सुविधा पूरी तरह से खत्म हो जाएगी। आउटसोर्सिंग में भी आरक्षण की सुविधा नहीं है। संयुक्त सचिव स्तर की भर्ती सीधी होती है। केंद्र ने लेटरल इंट्री में एक भी एससी, एसटी और ओबीसी को नहीं रखा है।

ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: अमेठी और रायबरेली की सीटों पर अंतिम फैसला लेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, निगाहें अब दिल्ली पर
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अब पूरब में शुरू होंगी कांग्रेस व सपा के समन्वय समिति की बैठकें, पश्चिमी यूपी में दिखा था असर
विज्ञापन


केंद्र की सरकार लगातार ओबीसी, एससी और एसटी का हक मार रही है। न तो जनगणना करा रहे हैं न ही जातीय जनगणना करा रहे हैं। हम जिसकी जितनी संख्या भारी, उसकी उतनी भागीदारी पर बात करते हैं। कांग्रेस मनरेगा की मजदूरी बढ़ाएगी।

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि पार्टी आज से नियमित भाजपा से एक सवाल करेगी। प्रेसवार्ता में ममता चौधरी, पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस के चेयरमैन मनोज यादव उपस्थित थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें