फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल के सपनों का रास्ता रोक रही कांग्रेस: भाजपा

Fri, 25 Dec 2015 03:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित ‘सुशासन दिवस’ कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि अटलजी ने देश के विकास का जो सपना देखा था, उसे भाजपा ही पूरा करेगी। हालांकि विपक्षी दल उसे पूरा करने के रास्ते में रोड़ा अटकाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


वाजपेयी बृहस्पतिवार को रवींद्रालय में कैंट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक सुरेशचंद्र तिवारी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका समेत वे देश भी अटलजी का लोहा मानते थे, जिन्होंने पोकरण परीक्षण के बाद भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था।

अटलजी ने अपने शासनकाल में स्वर्णिम चतुर्भुज योजना व नदियों को आपस में जोड़ने जैसी योजनाओं की शुरुआत करके साबित कर दिया था कि उनके पास देश के चहुमुंखी विकास का व्यापक नजरिया है।
विज्ञापन

अटल के मूल सिद्घांत को लेकर बढ़ रहे हैं मोदी

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव व महापौर डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि सुशासन ही अटलजी का मूल सिद्धांत है जिस पर चलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकास पथ पर लेकर बढ़ रहे हैं।

पूर्व सांसद लालजी टंडन ने कहा कि अटलजी ऐसे नेता हैं जिनका विरोधी भी सम्मान करते हैं। आज हमें उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेना होगा।

प्रदेश भाजपा के महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि अटलजी के व्यक्तिव की गहराई उनकी सोच, दूरदृष्टि के अलावा उनकी कविताओं व अन्य रचनाओं में देखने को मिलती है। कार्यक्रम का संचालन महानगर उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें