फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम को उन्हीं के हथियार से घेरेगी भाजपा

Wed, 19 Feb 2014 10:09 AM IST
अखिलेश बाजपेई/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने लोकसभा चुनाव में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव को उन्हीं के हथियार से घेरने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन


खास तौर से पिछड़ों के मुद्दे पर। इसके लिए पार्टी ने जहां भाजपा शासित राज्यों में पिछड़ों के लिए किए जा रहे कामों का उत्तर प्रदेश में प्रचार करने की रणनीति बनाई है।

मुस्लिमों को दी जाने वाली सुविधाओं से होने वाले नुकसान की जानकारी भी पिछड़ों को दी जाएगी।

केंद्र में भाजपा की सरकार बनने पर पिछड़ों में सभी जातियों को उनकी आबादी के अनुपात में आरक्षण का लाभ देने के लिए सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने का आश्वासन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


लखनऊ में नरेंद्र मोदी की 2 मार्च को होने वाली विजय शंखनाद महारैली के बाद इस सिलसिले में पार्टी का अभियान शुरू हो जाएगा।

सामाजिक न्याय सम्मेलनों में भी यही मुद्दा प्रमुख होगा। भाजपा के रणनीतिकार जानते हैं कि ‘मिशन मोदी’ को परवान चढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में सीटें जीतनी होंगी।

सूबे में पिछड़ों की आबादी 54 प्रतिशत से ज्यादा है। भाजपा को उत्तर प्रदेश से लोकसभा की ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए बड़ी तादाद में पिछड़ों के वोटों की जरूरत होगी।

प्रदेश में इस समय चूंकि मुलायम की पार्टी की सरकार है जो खुद पिछड़ा वर्ग से आते हैं। ऐसे में भाजपा को पिछड़े वर्ग का वोट हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत के साथ ही मुलायम पर हमला बोलना होगा।
विज्ञापन


मुलायम पर चलेंगे ये हथियार
भाजपा ने मुलायम और उनकी सरकार को पिछड़ा विरोधी साबित करने के लिए जिन हथियारों से हमला बोलने की तैयारी की है।

उनमें सरकार की तरफ से मुसलमानों के लिए की जाने वाली घोषणाएं प्रमुख हैं।

भाजपा कायकर्ता पिछड़ों के बीच जाकर उन्हें बताएंगे कि नौकरियों में जिस तरह मुसलमानों को 14 से 18 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कही जा रही है।

उससे पिछड़ों का ही सबसे ज्यादा नुकसान होने वाला है। सूबे में पिछड़ों का आरक्षण 27 प्रतिशत ही है।

ऐसे में अगर 14 से 18 प्रतिशत तक मुसलमानों के हिस्से में चली गई तो पिछड़ों के हिस्से में सिर्फ 9 से 13 प्रतिशत सीटें ही आएंगी।

पिछड़ा प्रेम के पाखंड की देंगे जानकारी  
मायावती ने जिस तरह दलितों के साथ छल किया, उसी तरह मुलायम की पार्टी की सरकार में पिछड़ों के साथ छल हो रहा है।

विजय पाठक, प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा का कहना है कि अभी हाल ही समाजवादी पेंशन योजना लागू करने में पिछड़ों के बजाय सिर्फ मुसलमानों के आरक्षण की चिंता की गई।

इसका सबसे ज्यादा नुकसान पिछड़ों को ही हो रहा है। भाजपा लोगों को मुलायम के पिछड़ा प्रेम के पाखंड की जानकारी देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें