फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने दी 220 अधिकारियों को सौगात

Wed, 19 Feb 2014 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पदोन्नति के बाद परिवीक्षा अवधि पूरी कर काफी समय से स्थायी होने का इंतजार कर रहे सचिवालय के 327 समीक्षा अधिकारियों में से 220 को स्थायी कर दिया गया है।
विज्ञापन


सचिवालय प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया गया।

सचिवालय प्रशासन विभाग के डिप्टी सेक्रेटरी अंजनि कुमार वर्मा की ओर से जारी स्थायी किए जाने संबंधी आदेश के मुताबिक ये सभी पदोन्नति की तिथि से ही स्थायी माने जाएंगे।

बाकी के स्थायीकरण की भी कार्यवाही चल रही है। इनके भी आदेश जल्द ही जारी किए जाने के संकेत हैं।

संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्र, मंत्री ओंकार नाथ तिवारी, उपाध्यक्ष मुदस्सिर हुसैन व कोषाध्यक्ष गोपीकृष्ण श्रीवास्तव आदि ने इसके लिए सचिव सचिवालय प्रशासन के प्रति आभार ज्ञापित किया है। कर्मचारी नेताओं ने स्थायी हुए कर्मचारियों को बधाई भी दी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि वर्ष 2012 में 327 सहायक समीक्षा अधिकारियों को समीक्षा अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई थी।

नियमानुसार इन्हें एक वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूरी करने पर स्थायी कर दिया जाना चाहिए था। अधिकतर कर्मचारी मई 2012 में ही परिवीक्षा अवधि पूरी कर चुके थे।
विज्ञापन

कुछ कर्मचारियों ने दिसंबर 2012 में परिवीक्षा पूरी की। मगर सचिवालय प्रशासन विभाग ने इन्हें स्थायी किए जाने की कार्यवाही लंबे समय तक शुरू नहीं की।

इससे असंतुष्ट सचिवालय कर्मचारी संघ ने पिछले दिनों शासन को आंदोलन की चेतावनी दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें