फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदस्यता अभियान के बाद अब भाजपा का 'महाअभियान'

Sun, 19 Apr 2015 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सदस्यता अभियान के बाद भाजपा अब महासंपर्क अभियान की तैयारी में जुट गई है। इसके जरिये ऑनलाइन सदस्य बने लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात और उनसे सदस्यता का फार्म भरवाने का काम होगा। साथ ही सक्रिय सदस्य बनाने का काम भी होगा।
विज्ञापन


इसके लिए जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, जिला सदस्यता प्रमुख सहित अन्य पदाधिकारियों की 28 अप्रैल को यहां कार्यशाला होगी। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ।

तय किया गया कि प्रदेश, जिला से लेकर क्षेत्रीय पदाधिकारी तक न सिर्फ इन कार्यक्रमों में जुटें बल्कि इनकी सफलता की निजी तौर पर जिम्मेदारी लें।

जानकारी के मुताबिक, बैठक में मुख्य चिंता नए जुड़े लोगों को पार्टी की रीतिनीति सिखाने को लेकर रही। कई पदाधिकारियों ने कहा कि ऑनलाइन सदस्यता तो हो गई लेकिन कई जगह नए व पुराने सदस्यों के बीच संवादहीनता है।
विज्ञापन


प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने बताया कि महासंपर्क अभियान इन्हीं सब मुद्दों को लेकर तय किया गया है। अभियान के दौरान पार्टी के लोग सभी से मिलेंगे। जुलाई तक अभियान चलेगा।

जड़ें और गहरी करने की चिंता

बैठक में पार्टी का कामकाज जमीन पर पहुंचाने को लेकर खासी चिंता दिखी। माथुर ने कहा कि ऊपर योजनाएं बनने से नहीं जमीन पर काम करने से ही पार्टी को लाभ होगा।

उन्होंने केंद्रीय व प्रदेश पदाधिकारियों की भांति क्षेत्रीय पदाधिकारियों की भी चिंतन बैठकें करने का सुझाव दिया। उन्होंने किसान पंचायतों को और प्रभावी तरीके से चलाने को लेकर कई सुझाव दिए।

पंचायत चुनाव पर असमंजस
पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हुई। पर, कोई फैसला नहीं हुआ। कुछ ने विधानसभा चुनाव 2017 के मद्देनजर इसमें भागीदारी को खतरनाक बताया।

कहा कि इससे गुटबाजी बढ़ेगी। तो कई का तर्क था कि चुनाव में भागीदारी से गांव में पार्टी के लोग खड़े होंगे। वहीं, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे। वह महासंपर्क अभियान से लेकर जिलों के पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन

महाअभियान के साथ ही चलेंगे मोदी सरकार के कार्यक्रम

बैठक में संगठनात्मक कामकाज के साथ संगठन की तरफ से मोदी सरकार के सामाजिक अभियानों को चलाने पर ध्यान देने की नसीहत दी गई।

कहा गया कि स्वच्छता अभियान, नमामि गंगे, बेटी बचाओ जैसे अभियानों को लेकर भी संगठन की तरफ से कार्यक्रम होने चाहिए।

बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महामंत्री संगठन सुनील बंसल, महामंत्री व प्रदेश सदस्यता प्रमुख स्वतंत्र देव सिंह. महामंत्री पंकज सिंह सहित कई पदाधिकारी शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें