अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष शकील अहमद ने आगरा व अलीगढ़ में धर्मांतरण की घटना को भाजपा व उसके संगठनों की साजिश करार दिया।
कहा, प्रदेश में माहौल खराब कर सियासी फायदा लेने के लिए इस तरह की साजिश रची जा रही है। साथ ही कहा कि भाजपा को पहले अपने उन अल्पसंख्यक नेताओं का धर्मांतरण कराना चाहिए, जिन्होंने दूसरे धर्म में विवाह किया है।
अहमद ने धर्मांतरण की घटनाओं से संबंधित जांच रिपोर्ट को मीडिया के सामने सावर्जनिक करते हुए कहा कि आगरा व अलीगढ़ की घटना पूरी तरह खुफिया तंत्र की लापरवाही का नतीजा है। अगर खुफिया तंत्र सक्रिय रहता तो इस तरह की घटनाएं न घटतीं।
आयोग के सदस्य शफी आजमी ने बताया कि आगरा में कोई धर्मांतरण नहीं हुआ है। वहां गरीब परिवारों लालच देकर हवन में बैठाया गया था।