फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर की बेटी के सम्मान में सड़कों पर उतरेंगे भाजपाई, पूरे यूपी में प्रदर्शन

Sat, 23 Jul 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दयाशंकर प्रकरण पर 36 घंटे पहले तक रक्षात्मक दिख रही भाजपा अब आक्रामक हो गई है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य ने एलान किया है कि दयाशंकर के परिवार की लड़ाई भाजपा लड़ेगी।बसपाइयों द्वारा दयाशंकर की मां, बेटी और पत्नी पर की गई अभद्र टिप्पणियों को बरदाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नारा दिया, ‘बेटी के सम्मान में बीजेपी मैदान में।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार को सभी जिला मुख्यालयों पर इसी नारे के साथ कार्यकर्ता प्रदर्शन करेंगे और जिलाधिकारियों के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर नसीमुद्दीन सिद्दीकी सहित उन सभी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे, जिन्होंने धरना के दौरान दयाशंकर के परिवार की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणियां की हैं।

लखनऊ में पार्टी के सभी प्रदेश पदाधिकारी भी राज्यपाल राम नाईक से मिलकर पूरे मामले की शिकायत और कार्रवाई की मांग करेंगे। इस बीच, भाजपा ने नवनियुक्त प्रदेश पदाधिकारियों की शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर बैठक भी बुलाई गई है जिसमें इस मामले में आगे की लड़ाई की रणनीति भी तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं या उनके परिवार का अपमान बर्दाश्त नहीं

- फोटो : amar ujala
मौर्य ने मांग की कि दयाशंकर की बूढ़ी मां और अबोध बच्ची पर बसपा के लोगों ने जिस तरह अभद्र टिप्पणियां की उसके लिए नसीमुद्दीन सिद्दीकी को तुरंत विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष के पद से हटाया जाए।

साथ ही सिद्दीकी सहित अन्य सभी दोषियों की गिरफ्तारी की जाए। जब तक यह नहीं होगा भाजपा चुप नहीं बैठेगी। पार्टी, कार्यकर्ता, दयाशंकर की बेटी, मां और पत्नी की लड़ाई भी लड़ेगी और उनकी सुरक्षा भी करेगी।

मौर्य ने कहा कि कहा कि दयाशंकर सिंह की गलती भाजपा को अक्षम्य लगी तभी उन्हें तत्काल उपाध्यक्ष पद से बरखास्त करने के साथ दल से भी छह साल के लिए निकाल दिया गया।

भाजपा दयाशंकर की बात को न कल सही मानती थी और न आज मानती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि बसपा जिस तरह चाहे उस तरह दयाशंकर के परिवार का अपमान करे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें