फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लाठी, गोली के बल पर किसानों को डरा रही सरकार'

Sat, 30 Nov 2013 02:49 AM IST
अखिलेश वाजपेई/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने लखीमपुर की गुलेरिया चीनी मिल पर प्रदर्शन कर रहे किसानों पर मिल के कर्मचारियों द्वारा फायरिंग की निंदा की है।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने शुक्रवार को यहां आरोप लगाया कि निजी चीनी मिलें किसानों को पूरा पैसा भी नहीं देना चाहती और लाठी व गोली के बल पर उनको डराने पर उतर आई हैं।
विज्ञापन


हालत यह हो गई है कि मिल मालिक गुर्रा रहे हैं और सरकार दुम दबाकर भाग रही है।

उन्होंने मांग की कि मिलों को आरसी जारी कर मालिकों को गिरफ्तार किया जाए। जो मिल चलाने से इन्कार करें, उन्हें अधिग्रहीत कर चलवाई जाए।

पढ़ें-चीनी मिलों ने ठुकराया यूपी सरकार का पैकेज

मिलों में स्टॉक की चीनी बेचकर किसानों का बकाया भुगतान करें। डॉ. वाजपेयी ने आरोप लगाया कि चीनी मिल मालिक और सरकार में मिले हुए हैं।

लखीमपुर खीरी में गन्ना किसान द्वारा आत्महत्या और शुक्रवार को किसानों पर फायरिंग के बाद भी सरकार द्वारा कोई कार्रवाई न करने से यह बात साबित होती है।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने खुद स्वीकार किया है कि गन्ना पर 30 रुपये प्रति क्विंटल लागत बढ़ी है। ऐसी स्थिति में न्यूनतम इतनी बढ़ोतरी तो हर हालत में होनी चाहिए।
विज्ञापन


वाजपेयी ने कहा कि इतने बड़े मुद्दे पर केंद्रीय कृषि मंत्री की चुप्पी अपने-आप में कई सवाल उठाने वाली है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें