कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह (फाइल)
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा आप (अखिलेश यादव) किस देश के लिए 'बैटिंग' कर रहे है यह सवाल आज सभी के मन में है।
उन्होंने कहा कि लखनऊ में एटीएस ने अलकायदा के 2 आतंकियों को गिरफ्तार कर बड़े हमले की साजिश को नाकाम कर दिया। इस सफलता पर गर्व करने की बजाय पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाकर उत्तर प्रदेश पुलिस को अपमानित किया है।
अखिलेश बताएं कि उनके लिए देश की सुरक्षा महत्वपूर्ण है या तुष्टिकरण की राजनीति।
स्वतंत्र देव सिंह ने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें अखिलेश यादव यूपी सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।
दरअसल, अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस कर जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जीत के लिए भाजपा पर प्रशासन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था।