फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और डिप्टी सीएम ने सुनी मन की बात

विज्ञापन
मन की बात सुनते डिप्टी सीएम और भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ता।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनी। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी और नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 158 रामपुर देवरई में मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना। उन्होंने एक लॉन में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया। आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी संकल्प पत्र भरकर हस्ताक्षर किए। वहां मौजूद व्यापारियों से बातचीत की और जीएसटी में हुए बदलाव के बारे में बताया।
उधर, डिप्टी सीएम ने कैंट मंडल के तहत महात्मा गांधी वार्ड के बूथ संख्या 281 पर मन की बात सुनी। उन्होंने भी व्यापारियों के साथ संवाद किया। कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री संजय राय, प्रदेश मंत्री अर्चना मिश्रा, जिला अध्यक्ष विजय मौर्य, विधायक योगेश शुक्ला, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, पार्षद अमित चौधरी, मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग आदि मौजूद रहे।

मन की बात सुनते डिप्टी सीएम और भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ता।

मन की बात सुनते डिप्टी सीएम और भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ता।

मन की बात सुनते डिप्टी सीएम और भाजपा अध्यक्ष व कार्यकर्ता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें