फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूजा स्पेशल ट्रेनें छुड़ा रहीं यात्रियों का पसीना

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए चल रही पूजा स्पेशल ट्रेनें मरम्मत के अभाव में खुद असुविधा का कारण बन रही हैं। रविवार को नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल के यात्रियों ने एसी कूलिंग ठप होने की शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 02564 नई दिल्ली-बरौनी स्पेशल शनिवार शाम 5:55 बजे रवाना हुई। यात्रा शुरू होते ही थर्ड एसी बोगी बी-6 के यात्री घुटन से परेशान हो गए। शिकायत करने पर भी ट्रेन कानपुर और ऐशबाग तक पहुंची, लेकिन गड़बड़ी जस की तस रही।
इसी तरह गाड़ी संख्या 15011 लखनऊ जंक्शन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस की थर्ड एसी बोगी बी-3 में भी शनिवार रात कूलिंग ठप रही। यात्री विकास कुमार ने इसकी शिकायत दर्ज कराई। वहीं, गाड़ी संख्या 15010 पीलीभीत–गोरखपुर एक्सप्रेस की बोगी बी-2 का एसी न चलने से यात्री बेहाल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें