फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक : भाजपा संगठन ने लगाई योगी सरकार के विकास मॉडल पर मुहर

Fri, 16 Jul 2021 10:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में योगी सरकार की उपलब्धियों से भरे राजनैतिक प्रस्ताव को पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया।
विज्ञापन
यूपी : भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा संगठन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के विकास मॉडल पर अपनी मुहर लगा दी है। शुक्रवार को प्रदेश मुख्यालय में संपन्न हुई भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में योगी सरकार की उपलब्धियों से भरे राजनैतिक प्रस्ताव को पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

विज्ञापन


एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने प्रस्ताव पेश करते हुए कहा कि सपा-बसपा के राज में जिस राज्य को जंगलराज, अराजकता, गुंडाराज और विपन्नता के लिए जाना जाता था, उसको आज सर्वोत्तम विकास वाला राज्य माना जा रहा है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की रैकिंग में यूपी 12वें से दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर निर्माण, कानून व्यवस्था, रोजगार, सड़क एक्सप्रेस-वे निर्माण, शिक्षा व ऊर्जा क्षेत्र में सुधार और प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार मुहैया कराने, हर घर नल-जल, समेत अनेक उपलब्धियों के लिए योगी सरकार की सराहना की गई है।

प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि कोरोना की दूसरी लहर के दौरान संगठन व सरकार ने सेवा के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पंचायत चुनाव, कृषि क्षेत्र में विकास, भ्रष्टाचार पर लगाम, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, अपराधियों व माफियों पर अंकुश, धर्मांतरण के माध्यम से सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वालों के खिलाफ  धर्म परिवर्तन विधेयक लाकर प्रदेश को सुशासन के रास्ते पर लाया गया है। प्रस्ताव में यह भी गया कि पूर्व की प्रदेश सपा, बसपा व कांग्रेस की सरकारों में आतंकवादी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा था। लेकिन भाजपा सरकार की अपराधियों के खिलाफ  जीरो टॉलरेंस की नीति और संगठित अपराध को समाप्त करने के लिए उठाया गए।
विज्ञापन


सरकार के कार्यों से मिली पंचायत चुनाव में भारी विजय
प्रस्ताव में पंचायत चुनाव की सफलता का श्रेय भी सरकार के कार्यों को दिया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष की 75 में से 67 और 825 ब्लाक प्रमुखों में से 648 सीटों पर भाजपा को मिली विजय को पार्टी की जनता पर मजबूत होती पकड़ बताया गया है।

 

विज्ञापन

20 जुलाई तक तैयार हो जाऐंगे स्वास्थ्य स्वयं सेवक : सुनील बंसल

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीएम योगी समेत अन्य वरिष्ठ नेता - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने कार्यसमिति के तीसरे सत्र में संगठन की आगामी कार्यक्रमाें व अभियानों की रूपरेखा पेश करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा आगामी दिनों में जिला स्तर पर तथा मंडल स्तर पर कार्यसमिति बैठकें आयोजित करेगी। कोरोना की तीसरी लहर की चुनौती को देखते हुए स्वास्थ्य स्वयं सेवक तैयार करेगी। जो गांव, वार्ड, मोहल्ला में जाकर लोगों को सहायता उपलब्ध कराएगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 56 हजार गांवों तथा 12 हजार वार्डों में एक युवा तथा एक महिला हेल्थ वालंटियर के तौर पर काम करेगें। स्वास्थ्य स्वयंसेवक बनाने का काम 20 जुलाई तक पूर्ण कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के प्रशिक्षण का अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी 23, 24 व 25 जुलाई को पार्टी पूरे प्रदेश में विशेष वैक्सीनेशन अभियान चलाएगी। जिसमें सर्विस प्रोवाइडर जैसे दूध, सब्जी, फल, राशन विक्रेता तथा टैक्सी, ठेला चालक, रेहड़ी, पटरी, दुकानदार सहित सभी सर्विस प्रोवाइडर वर्ग को वैक्सीनेशन के लिए जागरूक भी करेगें। उन्होंने कहा कि  उनका पंजीकरण कराने में भी सहायता की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए पार्टी कार्यकर्ता जागरूकता अभियान चलाएगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण अन्न योजना में सभी पात्र लाभान्वित हों इसके लिए पार्टी के कार्यकर्ता विशेष प्रयास करेंगे। प्रदेश में शीघ्र ही प्रदेश के सभी सेक्टरों पर शक्ति केन्द्र प्रमुख तथा संयोजक मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों, मंडल महामंत्रियों के साथ बैठकें करेगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 825 ब्लाकों में आगामी 26 जुलाई से 31 जुलाई तक पार्टी के चुने हुए प्रधान व बीडीसी सदस्यों का ब्लाक स्तर पर अभिनंदन किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी दिनों राजधानी लखनऊ में जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुखों के सम्मान की योजना भी है।

बंसल ने कहा कि पार्टी के बूथ समिति सत्यापन अभियान के तहत 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक प्रत्येक बूथ समिति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। पार्टी के मण्डल से लेकर प्रदेश पदाधिकारी तथा प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोगों, निगमों, बोर्डो के अध्यक्ष व सदस्य, नगर निकाय, त्रिस्तरीय पंचायत के अध्यक्ष व सदस्य प्रदेश के सभी 27262 शक्तिकेन्द्रों के सभी बूथों पर पहुंचकर बूथ समिति का भौतिक सत्यापन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें