मुख्यमंत्री योगी के पिता के निधन पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा, आदित्य बिरला ग्रुप के अमित बजाज, गैलेंट गोरखपुर के प्रबंधक चंद्र प्रकाश अग्रवाल, सहारा समूह के सुब्रत राय सहारा, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली, महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह, यूपी के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रभात कुमार, अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार, मुकुल सिंघल, प्रमुख सचिव विधान परिषद राजेश सिंह, राज्य उच्च शिक्षा परिषद के अध्यक्ष गिरीश चंद्र त्रिपाठी, पूर्व प्रमुख सचिव न्याय डीके सिंह, पूर्व डीजीपी ओपी सिंह, गोरखपुर के जिला जज गोविंद वल्लभ शर्मा, पुलिस कमिश्नर लखनऊ सुजीत पांडेय, प्रधान महालेखाकार जयंत सिन्हा, ने भी शोक व्यक्त किया। बीबीडी ग्रुप की चेयरपर्सन अलका दास एवं चेयरमैन विराज सागर दास, बड़ी संख्या में पत्रकारों और आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने भी शोक जताया है।