फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पूछा, क्या अखिलेश गेस्ट हाउस कांड में शामिल सपाइयों को पार्टी से निकालेंगे

Sun, 13 Jan 2019 12:17 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन उत्तर प्रदेश को कुशासन, भ्रष्टाचार और अपराध की आग में झोंकने वाले अवसरवादी दलों का गठबंधन है। जो एक-दूसरे के गुनाह ढकने के लिए और अस्तित्व बचाने की बुनियाद पर खड़ा हुआ है।

विज्ञापन


गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता से पैदा डर की उपज है। अवसरवादी नेताओं के गठबंधन से भाजपा का विजय रथ रुकने वाला नहीं है। ईवीएम पर सवाल उठाकर मायावती ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।

भाजपा मोदी के नेतृत्व में 51 प्रतिशत मत प्राप्त करने के संकल्प के साथ चुनाव मैदान में उतरने जा रही है। भाजपा जनता के साथ गठबंधन की ताकत से सपा और बसपा को जवाब देगी।
विज्ञापन


डॉ. पांडेय ने अखिलेश यादव के इस आरोप को हास्यास्पद बताया कि भाजपा ने मायावती का अपमान किया। कहा कि अखिलेश और मायावती भले ही झूठ बोलकर सच्चाई पर परदा डालने की कोशिश करें, लेकिन जनता को पता है कि स्टेट गेस्ट हाउस कांड में सपा ने किस तरह मायावती पर हमला किया था। उनका अपमान किया था।

जनता यह भी नहीं भूली है कि उस समय सपा के कहर से मायावती को किसने बचाया था। भाजपा अध्यक्ष ने अखिलेश से पूछा कि क्या गेस्ट हाउस कांड में शामिल नेताओं को सपा से निकालेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें