भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने सपा सरकार पर मुजफ्फरनगर-शामली में एक पक्षीय कार्रवाई का आरोप लगाया।
उन्होंने पूछा कि एक निजी चैनल के स्टिंग ऑपरेशन के बाद आजम खां के खिलाफ एफआईआर क्यों दर्ज नहीं की गई?
डॉ. वाजपेयी ने कहा कि थानावार गुमशुदगी की सूची जारी नहीं की जा रही है और न ही थानावार बरामद हथियारों की सूची जारी की गई है।
नहर का पानी अभी तक बंद नहीं किया गया ताकि शवों की सही शिनाखत न की जा सके। इससे पुलिस कार्रवाई पर संदेह पैदा हो रहा है।
उन्होंने कहा, जब मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को मुजफ्फरनगर जाने दिया गया तो भाजपा केराष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ को अनुमति क्यों नहीं दी गई?
पूछा कि राहुल गांधी व सोनिया गांधी किस हैसियत से मुजफ्फ रनगर गए थे? डॉ. वाजपेयी ने कहा कि सपा और कांग्रेस ने अपराधी तत्वों को दंगे के दौरान खुला संरक्षण दिया।
सपा में राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त डॉ. अकरम की एंबुलेंस में हथियार बरामद होना, अंसार आढ़ती के घर हथियार बरामद होना, इस बात का खुलासा करता है कि इन दलों के अपराधियों से संबंध है।