भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि किसानों के विकास के बिना भारत का विकास अधूरा है। किसान क्रेडिट कॉर्ड की सीमा 3 से 5 लाख कर दी गई है। केंद्र सरकार ने अपने बजट में किसानों के हित में कई एलान किए हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रविवार को मीडिया को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारत को आर्थिक शक्ति बनाने के लिए निवेश बढ़ाने पर जोर दिया गया है। भारत को निर्यात का हब बनाने की योजनाओं को बजट में शामिल किया गया है।
देश में करदाताओं को और मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ दिया गया है। बजट में भी हम सबका साथ सबका विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं।