पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद
- फोटो : PTI
भाजपा ने बुधवार को कहा कि छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद अब उनकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं। हालांकि पार्टी ने यह नहीं बताया कि कब चिन्मयानंद की सदस्यता खत्म की गई। भाजपा प्रवक्ता हरीशचंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि चूंकि अब हमारे सभी रिकॉर्ड डिजिटल हैं, इसलिए हम यह नहीं बता सकते कि वह कब से पार्टी के सदस्य नहीं हैं।
गौरतलब है कि दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के आरोप लगने के बाद भाजपा नेताओं ने चिन्मयानंद से दूरी बनाना ही उचित समझा। इतना ही नहीं संतों की शीर्ष संस्था अखाड़ा परिषद ने भी चिन्मयानंद को संस्था से बाहर करने की घोषणा की थी।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा था कि ऐसे ज्यादातर मामलों में संत को परिषद से निष्कासित कर दिया जाता है, जब तक वह निर्दोष साबित नहीं होता।