इसी तरह सामान्य वर्ग के सभी जातियों को मिलाकर 55.71 हिस्सेदारी (39 जिलाध्यक्ष) दी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति को भी जिला ईकाईयों में 8.57 प्रतिशत की भागीदारी देते हुए छह जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। सभी जिला चुनाव अधिकारियों ने जहां अपने-अपने जिलों में जाकर सूची जारी की।
यह भी पढ़ेंः- भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: महिलाओं की हिस्सेदारी सात फीसदी, सपा के गढ़ में नया दांव; पहली बार महिला को कमान
प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में जिलाध्यक्षों की सूची जारी करने की जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि भाजपा ने संगठन पर्व के तौर पर संगठन के चुनाव की शुरूआत की थी।बताया कि बूथ और मंडल स्तरीय चुनाव के बाद जनवरी के दूसरे सप्ताह में जिलाध्यक्षों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की शुरूआत की गई थी। हर स्तर पर विचार-विमर्श के बाद ही पार्टी के संगठनात्मक 98 जिलों में से 70 जिलों के जिला व महानगर अध्यक्ष घोषित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि भाजपा ने पहली बार जिलाध्यक्ष की घोषणा खुले मंच से जिला स्तर पर की है। उन्होंने बताया कि उपचुनावों के कारण 11 जिलों में संगठन चुनाव फरवरी महीने के अंत में कराए गए थे, जिसके कारण लगभग 28 जिलाध्यक्षों की घोषणा करीब एक सप्ताह बाद दूसरे चरण में होगी।
पहली सूची में सिर्फ 7.14 प्रतिशत महिलाएं
महिलाओं को बराबर की भागीदारी देने का दावा करने वाली पार्टी के 70 लोगों की पहली सूची में सिर्फ 7.14 प्रतिशत ही भागीदारी मिल पाई है। इस सूची में पांच महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हालांकि प्रदेश चुनाव अधिकारी महेन्द्र नाथ पांडेय का कहना है कि शेष 28 जिलाध्यक्षों की सूची में भी महिलाओं को उचित भागीदारी दी जाएगी।
यह भी पढ़ेंः- भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान
पिछले चुनाव में चार महिलाओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इस बार इनकी संख्या दोगुनी की जाएगी। यह स्थिति तब है, जब केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को एक तिहाई सीट आरक्षित करने के उद्देश्य को पूरा करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम बनाया है।
सीएम योगी नवचयनित जिलाध्यक्षों को दी बधाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा के नवनियुक्त जिला और महानगर अध्यक्षों को बधाई दी है। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर दी गई बधाई संदेश में कहा आप सभी भाजपा की नीतियों और सिद्धांतों का पालन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे ऐसा विश्वास है। उन्होंने कहा कि आप प्रधानमंत्री के सुरक्षा और सुशासन के अभियान को आगे बढ़ाने में भी अपना पूरा योगदान देंगे। सीएम ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों के उज्जवल भविष्य की भी कामना की है।