फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप: इन सवालों का जवाब है अखिलेश?

Thu, 24 Jul 2014 01:55 PM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ गैंगरेप पर खुद को बचाती नजर आ रही सपा सरकार के लिए भाजपा ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। भाजपा ने मामले पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि मोहनलालगंज में युवती से दुष्कर्म व हत्या के बाद अंतिम संस्कार जल्दबाजी में क्यों किया गया? इसके अलावा पाठक ने पुलिस पर तथ्यों में तोड़-मरोड़ करने का भी आरोप लगाया है।

भाजपा प्रवक्ता का कहना है कि ऐसा लगता है कि सच्चाई पर हमेशा-हमेशा के लिए परदा डालने के लिए पुलिस ने रातोंरात अंत्येष्टि करा दी।
Trending Videos

आम आदमी का भगवान ही मालिक

भाजपा ने प्रदेश सरकार पर कानून का राज कायम न कर पाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता पाठक ने कहा कि जिस राज्य में मंत्री के मातहत तक सुरक्षित नहीं हैं वहां आम लोगों का तो भगवान ही मालिक है।

प्रवक्ता ने कहा कि अखिलेश सरकार की विभेदपूर्ण नीति के कारण अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। इसीलिए आज नौबत मंत्री के मातहत से लूट तक आ पहुंची।

कम से कम अब तो सरकार को यह मान लेना चाहिए कि अपराधी किसी के सगे नहीं होते। इसलिए अपराधियों के प्रति सरकार का बरताव नरम नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन

भाजपा ने झोंकी ताकत

वहीं मुरादाबाद के कांठ की घटना पर शक्ति प्रदर्शन को भाजपा ने ताकत झोंक दी है। भाजपा ने कांठ में अनुसूचित जाति की आबादी में स्थित मंदिर से लाउडस्पीकर उतारने का विरोध करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में 26 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर धरने का फैसला किया है।

तय किया है कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी के नेतृत्व में पश्चिम उत्तर प्रदेश के सभी सांसद, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक कांठ थाना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के अमानवीय, गैर संवैधानिक कार्य के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।

पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक के अनुसार, प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर होने वाले धरने में स्थानीय सांसद, विधायक व प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें