फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ व मेरठ में हत्याकांड पर भाजपा ने सपा को घेरा, कहा- यूपी 'क्राइम कैपिटल'

Sat, 04 Feb 2017 02:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
श्रवण के परिवारीजनों के साथ केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में व्यापारी श्रवण साहू तथा मेरठ में एक अन्य व्यापारी की हत्या को लेकर अखिलेश सरकार विरोधियों के निशाने पर आ गई है। व्यापारियों की हत्या को मुद्दा बनाकर भाजपा इसे तूल देने और चुनाव में इसका सियासी फायदा उठाने की मुहिम में जुट गई है।
विज्ञापन


खास तौर पर श्रवण साहू की हत्या को लेकर सियासत तेज हो गई है। बृहस्पतिवार को भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव के बाद शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भी श्रवण की हत्या को लेकर अखिलेश सरकार को घेरा।

गोयल ने घर जाकर श्रवण के परिवारीजनों से मुलाकात की और मामले की सीबीआई जांच कराने का भरोसा दिलाया। उधर, मेरठ में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी श्रवण और मेरठ के व्यापारी की हत्या को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए और अखिलेश सरकार पर हमला बोला। शाह ने आंकडे़ पेश करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश देश का क्राइम कैपिटल बन गया है।
विज्ञापन

बिजली के बजाय कानून-व्यवस्‍था पर उठाए सवाल

- फोटो : amar ujala
चुनाव अभियान के सिलसिले में शुक्रवार को राजधानी पहुंचे पीयूष गोयल ने बिजली के बजाय कानून-व्यवस्था को लेकर सपा सरकार को कठघरे में खड़ा किया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि लखनऊ, मेरठ सहित प्रदेश में विभिन्न हिस्सों में लगातार हो रही व्यापारियों की हत्या से प्रदेश के व्यापारी और आम आदमी भयभीत हैं। चुनाव में जनता सपा-कांग्रेस गठबंधन को सबक सिखाएगी।

गोयल ने कहा कि पूरे प्रदेश में गुंडाराज है और कानून-व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। बेटे के हत्यारोपियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष कर रहे श्रवण साहू को पुलिस ने सुरक्षा तक नहीं दी। उल्टे आरोपियों ने पुलिस की मिलीभगत से श्रवण साहू की ही हत्या कर दी। इससे पूरे यूपी का व्यापारी समाज भयभीत है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भ्रष्टाचार और गुंडई में लिप्त सरकार अब भ्रष्टाचारी कांग्रेस से मिलकर इस प्रदेश को बर्बादी के रास्ते पर लेकर जाना चाहती है।
विज्ञापन

श्रवण साहू हत्या की सीबीआई जांच होगी

- फोटो : amar ujala
पीयूष गोयल भाजपा मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के बाद श्रवण साहू के परिवारीजनों से मिलने सआदतगंज स्थित आवास पहुंचे। परिवारीजनों ने कहा, पुलिस पर से उनका भरोसा उठ गया है, इसलिए मामले की सीबीआई जांच हो। गोयल ने आश्वस्त किया कि सीबीआई जांच कराई जाएगी।

गोयल के साथ महापौर डॉ. दिनेश शर्मा, पश्चिम विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी सुरेश कुमार श्रीवास्तव, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, पूर्व राज्यसभा सदस्य राम नरायन साहू भी थे। भाजपा नेताओं ने कहा कि घटना की जानकारी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी दी जाएगी।

इसी मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘यूपी में प्रतिदिन 24 रेप, 13 हत्या, 33 अपहरण, 19 दंगे और 136 चोरियां तथा कुल 7650 घटनाएं होती हैं। आज उ.प्र. देश का क्राइम कैपिटल बन गया है। मेरठ शहर में हुई आपराधिक घटना उत्तर प्रदेश के लिए आम बात है। अभी लखनऊ में व्यापारी श्रवण साहू की भी हत्या हुई।’
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें