फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति शेष: भाजपा आज 1918 मंडलों में पूर्व सीएम कल्याण सिंह को देगी श्रद्धांजलि, स्वतंत्र देव ने मुलायम सिंह को किया आमंत्रित

Mon, 30 Aug 2021 09:42 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में ट्वीट कर बताया कि नेताजी के आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आशीर्वाद लिया। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।
 
विज्ञापन
मुलायम सिंह से मिलने पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह सोमवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर पहुंचे। उन्होंने जन्माष्टमी की बधाई दी और मुलायम सिंह का हालचाल जाना। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष में ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि नेताजी के आवास पर मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी और आशीर्वाद लिया। मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं।स्वतंत्र देव सिंह ने स्वर्गीय कल्याण सिंह की श्रद्धांजलि सभा में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को आमंत्रित किया। सोमवार को गोमतीनगर में बड़ी श्रद्धांजलि सभा है।

विज्ञापन

 

31 अगस्त को 1918 मंडलों में दी जाएगी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि
भाजपा की ओर से 31 अगस्त को संगठनात्मक 1918 मंडलों में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि दी जाएगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कल्याण सिंह का जनता एवं कार्यकर्ताओं से सीधा जुड़ाव था। उनके निधन से दुखी हर व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करना चाहता है। उन्होंने बताया कि 31 अगस्त को लखनऊ में एक बड़ी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। वहीं 1918 संगठनात्मक मंडलों में भी श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर कार्यकर्ता अपने लोकप्रिय नेता कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें