फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर नहीं बनवाएंगे बल्कि ‘रामराज’ स्थापित करेंगे: केशव मौर्य

Wed, 20 Apr 2016 05:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राम मंदिर का मुद्दा कभी बीजेपी का चुनावी मुद्दा नहीं रहा। राम मंदिर आस्था की बात है, कहना है बीजेपी के नए यूपी अध्यक्ष केशव मौर्य का।
विज्ञापन


केशव मौर्य ने बुधवार को कहा, हमारा मुद्दा मंदिर नहीं विकास होगा। उन्होंने कहा, भगवान राम मेरी आस्था हैं, मेरा मुद्दा विकास है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए स्वतंत्र है। 

यूपी बीजेपी चीफ ने ये भी दोहराई कि पार्टी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीतेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद हम रामराज स्थापित करेंगे।
विज्ञापन

बीजेपी को मौर्य से काफी उम्मीदें हैं

केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala bureau
बता दें कि बीजेपी ने कुछ ही दिन पहले केशव मौर्य को यूपी बीजेपी की कमान सौंपी है। उन्हें लक्ष्मीकांत वाजपेई की जगह मिली है। मौर्य लंबे वक्त विश्व हिंदू परषिद में रह चुके हैं।

केशव मौर्य का बचपन संघर्ष भरा रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के ल‌िए बचपन में चाय और अखबार तक बेचा है। मौर्य का आपराधिक इतिहास है, उन पर 11 मुकदमे हैं। केशव मौर्य से बीजेपी को काफी उम्मीदें हैं वहीं केशव का दावा है क‌ि बीजेपी को कम से कम 265 सीटें म‌िलेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें