फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की परिवर्तन रैली का समापन: लखनऊ में लगा राजनेताओं का मेला

Sat, 24 Dec 2016 05:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रैली - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
5 नवंबर को सहारनपुर, 6 को झांसी, 8  को सोनभद्र और 9 नवंबर को बलिया से शुरू हुई बीजेपी की परिवर्तन यात्रा 403 विधानसभाओं से होकर आज राजधानी लखनऊ में पहुंची। यात्रा का समापन लखनऊ में होगा। ‌यात्रा की शुरुआत यहां मोती महल लॉन से हुई।
विज्ञापन


इस दौरान यहां राजनाथ स‌िंह, कलराज म‌िश्र, उमा भारती, जनरल वीके स‌िंह, साध्वी न‌िरंजन ज्योत‌ि, संतोष गंगवार, रीता बहुगुणा जोशी, महेश शर्मा और संजीव बाल‌िययिन पहुंचे। इस मौके पर राजनाथ स‌िंह ने कहा, यूपी की जनता से हमें बेहद प्यार म‌िला। उन्होंने कहा, पर‌िवर्तन यात्रा ने यूपी में सफलता पूर्वक पर‌िवर्तन की नींव रखी। 

राजनाथ ने कहा, नोटबंदी को चुनावी लाभ हानि से जोड़कर नहीं देखा चाह‌िए। भ्रष्टाचार के खिलाफ केंद्र सरकार का ये पहला कदम है।  उन्होंने कहा क‌ि इस परिवर्तन रैली से विकासात्मक राजनीति की नींव पड़ चुकी है। सपा-बसपा ने विकास और सुशासन को वनवास पर भेज दिया था भाजपा ने उसे वापस लाने का आगाज किया है। पर‌िवर्तन रैली को देखते हुए शहर में सुरक्षा के पुख्ता ‌इंतजाम रहे।
विज्ञापन


लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर पहुंचकर राजनाथ स‌िंह, कलराज म‌िश्र और उमा भारती ने अम्बेडकर प्रत‌िमा पर माल्यार्पण ‌क‌िया। इसके बाद उमा भारती और राजनाथ स‌िंह ने गांधी प्रत‌िमा पर माल्यार्पण क‌िया। इस दौरान भाजपा सरकार बनाने और सपा सरकार उखाड़ फेंकने का संकल्प ल‌िया गया। राजनाथ रथ से उतरकर कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे तो जोरदार नारेबाजी हुई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें