फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निषाद पार्टी को गोरखपुर सीट देने को तैयार नहीं भाजपा, शाह की मंजूरी के इंतजार में अटका गठबंधन

Tue, 02 Apr 2019 11:51 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (फाइल फोटो)
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी और निषाद पार्टी का गठबंधन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की मंजूरी के इंतजार में अटक गया है। भाजपा, निषाद पार्टी को पूर्वांचल की केवल एक सीट देने को तैयार है। भाजपा के रणनीतिकारों ने तय कर लिया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गोरखपुर सीट किसी गठबंधन को नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन


सपा से नाता टूटने के बाद निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने बीते सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल से बात की थी।

ये भी देखें- यूपी में इन 20 सीटों पर गठबंधन ही दिख रहा भारी, बिखर सकता है भाजपा का मिशन 74 का सपना
विज्ञापन


इस बातचीत में जौनपुर और घोसी में से कोई सीट निषाद पार्टी को देने, गोरखपुर के मौजूदा सपा सांसद प्रवीण निषाद को भाजपा में शामिल कर उन्हें गोरखपुर से उम्मीदवार बनाने सहित अन्य प्रस्तावों पर चर्चा हुई थी।

ये भी देखें- 50 करोड़ रुपये लेकर एनडीए में शामिल हुए संजय निषाद

पार्टी सूत्रों के मुताबिक भाजपा के रणनीतिकारों का मानना है कि गोरखपुर सीट गठबंधन या बाहरी उम्मीदवार को देने से गलत संदेश जाएगा। गोरखपुर से सरकार और संगठन की सहमति से काडर के किसी कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाएंगे। निषाद पार्टी को गठबंधन में जो भी सीट दी जाए, उस पर भी उनका उम्मीदवार ऐसा नहीं हो जिससे भाजपा की छवि खराब हो।

विज्ञापन

बाकी टिकट तय होने के बाद ही गठबंधन पर स्थिति होगी स्पष्ट

भाजपा के प्रदेश प्रभारी जेपी नड्डा ने निषाद पार्टी से गठबंधन की स्थिति से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को अवगत करा दिया है। शाह ने फिलहाल कोई संकेत नहीं दिया है। भाजपा यूपी के शेष टिकट तय होने के साथ ही निषाद पार्टी से गठबंधन पर स्थिति स्पष्ट करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें