फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट की फसल काटने को भाजपा ने कसी कमर

Mon, 18 Nov 2013 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम मजबूत करने और भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की चल रही लहर को वोट में तब्दील करने को लेकर रविवार को भाजपा के पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मलेन हुआ।
विज्ञापन

इंदिरा नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर प्रांगण में हुए सम्मेलन में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

पढ़ें- 'सरकार बनते ही दंगों का हिसाब लेगी भाजपा'

कहा कि वे सपा, बसपा और कांग्रेस की गलत नीतियों के बारे में जनता के बीच जाकर बताएं।

मौके पर समाजसेवी ममता जिंदल ने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं।
विज्ञापन


पढ़ें- 'सपा में सब आजम के इशारों के गुलाम'

लखनऊ पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से विधायक कलराज मिश्र ने कहा कि नरेंद्र मोदी देश में सत्ता परिवर्तन के प्रतीक बन गए हैं।
उन्हें प्रधानमंत्री बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर सामाजिक समरसता को ध्यान में रखते हुए संगठन तंत्र खड़ा करना होगा। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पूरे उत्साह से लोकसभा चुनाव के लिए जुट जाएं।
विज्ञापन


राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें