भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा।
- फोटो : amar ujala
भाजपा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी का फ्यूज उड़ चुका है। बंगाल ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है। जिस तरह से उन्होंने अपने शासनकाल में अत्याचार किए और करवाए थे उससे शर्मिंदा होकर अब उनके अपने ही दूरियां बना रहे हैं। ममता बनर्जी को बंगाल की जनता ने सजा दी है और अब उनके अपने भी उन्हें सजा रहे हैं।
ममता से दूर होने लगे टीएमसी के नेता
ममता बनर्जी के विधानसभा चुनाव हारते ही उनके नेता दूर होने लगे हैं. विधायकों के बाद अब सांसदों ने भी उन्हें झटका दे दिया है। ममता बनर्जी ने आज मीटिंग बुलाई थी, मगर 41 में से सिर्फ 5 सांसद ही पहुंचे। लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 29 सांसद हैं। इनमें से 1 की मौत हो गई है तो लोकसभा के कुल 28 सांसद हुए। इन 28 सांसदों में से महज 3 सांसद ही ममता की मीटिंग में पहुंचे। वहीं राज्यसभा में कुल 13 सांसद हैं। इनमें से सिर्फ दो सांसद ममता बनर्जी की मीटिंग में पहुंचे।
दिल्ली में होनी है टीएमसी सांसदों की बैठक
8 जून को दिल्ली में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक प्रस्तावित है। इसी दिन प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए तलब किया है। ऐसे में तृणमूल के भीतर और बाहर दोनों मोर्चों पर नेतृत्व की परीक्षा मानी जा रही है। बागी खेमे से जुड़े सूत्रों का दावा है कि फिलहाल जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाया जाएगा। पहले पर्याप्त संख्या में सांसदों का समर्थन जुटाने की कोशिश की जा रही है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इसके बाद संसदीय स्तर पर अगली रणनीति तय की जा सकती है। बारासात की सांसद काकोली घोष दस्तीदार पहले ही संगठनात्मक पदों से इस्तीफा देकर असंतोष जता चुकी हैं। इसके अलावा देव, रचना बनर्जी, यूसुफ पठान, जून मालिया और सायोनी घोष के नाम भी राजनीतिक चर्चाओं में हैं।