श्रावस्ती में एक युवक का शव बाग में फंदे से लटका मिला। वह घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए निकला था। लेकिन, वह फिर कभी नहीं लौटा। आगे पढ़ें पूरी खबर...
यूपी के श्रावस्ती में रविवार सुबह सोनवा थाना क्षेत्र के इटरौली गांव के निकट बाग में एक युवक का शव लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गांव में ही मुनेश्वर यादव के घर मजदूरी करके भरण पोषण करता था।
विज्ञापन
इटरौली गांव निवासी राधे (35) अपने अर्द्ध विछिप्त भाई के साथ रहते थे। वहीं, भरण पोषण के लिए गांव निवासी मुनेश्वर यादव के घर में मजदूरी करते थे। रविवार सुबह वह मुनेश्वर के घर से मवेशियों के लिए चारा काटने के लिए खेत गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे।
विज्ञापन
गांव के लोग जब अपने-अपने काम के लिए खेत की ओर गए तो लोगों ने देखा कि मुनेश्वर के बाग में एक गूलर के पेड़ से गमछे के सहारे राधे का शव लटक रहा है। घटना की सूचना चारो तरफ जंगल के आग की तरह फैल गई। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए।
थानाध्यक्ष बिसुनदेव पांडेय, चंदरखा बुजुर्ग पुलिस चौके के प्रभारी रामसजीवन निषाद के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सीओ आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में और कोई व्यक्ति नहीं है। इसलिए चौकीदार दिनेश की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।