फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: विपक्ष अभी रणनीति भी नहीं बना सका और भाजपा ने शुरू कर दिया प्रचार... निरहुआ ने लांच किया ये गाना

Sat, 23 Dec 2023 04:39 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भोजपुरी फिल्म स्टार और भाजपा सांसद निरहुआ ने नया गाना लांच कर दिया गया है। इसमें मोदी सरकार की उपलब्धियों को बड़े कर्णप्रिय ढंग से बताया गया है।
विज्ञापन
निरहुआ ने लांच किया...24 में फिर मोदी ही आएंगे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद अब लोकसभा चुनाव के लिए माहौल बनने लगा है। एक तरफ जहां विपक्षी गठबंधन इंडिया अभी बैठकें कर गठबंधन और रणनीति पर मंथन ही कर रहा है वहीं, भाजपा ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


इस कड़ी में भोजपुरी फिल्मों के स्टार और आजमगढ़ से भाजपा सांसद निरहुआ ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक गाना लांच किया है। जिसके बोल हैं... 24 में फिर मोदी ही आएंगे। आकर्षक संगीत से सजे इस गाने में मोदी सरकार की उपलब्धियां को बहुत ही कर्णप्रिय ढंग से बताया गया है।

भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में राम मंदिर और मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के साथ ही जनता के बीच जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में श्रीराम एयरपोर्ट का लोकार्पण कर रामनगरी को सौगात देंगे। इसके बाद 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का भव्य आयोजन होगा जो कि देश प्रदेश के माहौल को पूरी तरह भगवामय कर देगा।
विज्ञापन


दूसरी तरफ विपक्षी गठबंधन इंडिया के दल के किसी एक नेता को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर सहमत नहीं है। अभी तक उन्होंने गठबंधन के लिए कॉमन मिनिमम प्रोग्राम तक तय नहीं किया है। ऐसे में उनके लिए भाजपा को चुनौती देना बेहद कठिन होने वाला है।

राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चुनाव में हार के बाद माहौल भी इंडिया गठबंधन के पक्ष में नहीं है। 19 दिसंबर को दिल्ली में हुई बैठक में इंडिया गठबंधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने पर ही मतभेद उभर आए। हालांकि, इस बैठक में 28 दलों के नेता शामिल हुए थे।


भाजपा विपक्ष के मुकाबले चुनावी तैयारियों में काफी आगे है। तीन राज्यों में सरकार बनाने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास भी उठा हुआ है। भाजपा नेताओं का दावा है कि 2024 के चुनाव में भाजपा 400 सीटों पर जीत दर्ज करेगी और नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें